डीएम के द्वितीय लोक शिकायत निवारण में छः मामले का निष्पादन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 11, 2025
- 74 views
रोहतास। शनिवार को लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 31 अपील आवेदनों पर पर जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा सुनवाई की गयी। परन्तु कुछ लोक प्राधिकार यथा अनुमण्डल पदाधिकारी, सासाराम / बिक्रमगंज, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सासाराम / बिक्रमगंज निर्वाचन कार्य में व्यस्त होने के कारण उपस्थिति नहीं हुए ऐसी स्थिति में उनसे संबंधित मामले का सुनवाई नहीं की जा सकी। शेष मामलें में लोक प्राधिकार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम - 1, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, कोचस, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ प्रमण्डल सासाराम, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, सासाराम उपस्थित रहें। परन्तु, दस अपीलार्थी सुनवाई के क्रम में अनुपस्थित रहे। लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा दोनो पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान रवि शंकर शर्मा, ददन सिंह, चन्दन पासवान, हरी सिंह, निलेश कुमार उपाध्याय, रंजन कुमार के शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।


रिपोर्टर