
भारत माला परियोजना में किसानों को मुआवजा देने में तेजी लाने एवं बाढ़ से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति राशि देने की किसानों का प्रतिनिधिमंडल ने की मांग
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Oct 10, 2025
- 63 views
जिलाधिकारी ने हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन
कैमूर-- भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि की मुआवजा देने के लिए किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात किया। शुक्रवार को 12 बजे दिन में किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के सचिव अनिल सिंह भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कैमूर से मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल में भुपेंद्र सिंह गज्जन सिंह विकी सिंह अमित रंजन संजय पाण्डेय राजु सिंह अरूण सिंह संतोष पाण्डेय शामिल थे। जिलाधिकारी से वार्ता के दौरान किसान नेताओं ने से आग्रह किया भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा किसानों को जल्द खाते में भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए। किसानों ने कहा मुआवजा को लेकर किसानों में असंतोष पनप रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा भारत माला परियोजना बिना बाधा के शुरू हो इसके लिए किसानों को जल्द मुआवजा का भुगतान कर दिया जाए। सचिव अनिल सिंह ने कहा किसानों की जिस तेजी से खड़ी धान की फसल रौंदा गया उसी तेजी से मुआवजा की राशि किसानों के खाते में भेजी जाए। उन्होंने ने कहा किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर भारत माला परियोजना को रोका जा सकता है। अभिमन्यु सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर यूनियन कैमूर ने कहा पिछले दिनों चांद चैनपुर रामपुर एवं दुर्गावती में आई बाढ़ से नुकसान फसल की क्षतिपूर्ति की मांग की है। उन्होंने ने कहा मसोई खुर्द कुसडेहरा ठकुरहट गांव में चकबंदी के बजाय सर्वे से जमीन का कागजात बनाई जाए और सर्वे के आधार पर मुआवजा दिया जाए। जिलाध्यक्ष ने किसानों को मुआवजा दुना करने के लिए दिए गए आवेदन पर अर्बिटेटर या कमिश्नर पटना से जल्द दुगना मुआवजा कराया जाए। किसानों की बात गौर से सुनने के बाद जिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा भारत माला परियोजना में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा की भुगतान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने ने कहा दुगना मुआवजा करने के लिए दिए गए आवेदन पर अर्बिटेटर के यहां भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा बाढ़ से फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति राशि देने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया है। उन्होंने ने कहा मसोई खुर्द कुसडेहरा एवं ठकुरहट गांव में सर्वे खतियान के आधार पर मुआवजा देने का आदेश दे दिया गया है। जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद बाढ़ से किसानों का नुक़सान फसल की क्षतिपूर्ति राशि देने में तेजी लाने के लिए किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिला कृषि पदाधिकारी से मुलाकात के बाद किसानों ने बैठक कर 14 अक्टूबर 2025 को किसानों की महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया। रामपुर प्रखंड में पसाई गांव में 14 अक्टूबर को कैमूर जिले के किसान महापंचायत में शामिल होंगे।
रिपोर्टर