चुनाव की ड्यूटी नहीं करने वाले का होगा मेडिकल जांच
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 08, 2025
- 101 views
रोहतास। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर रोहतास जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर नियुक्त होने वाले पीठासीन पदाधिकारी / प्रथम मतदान पदाधिकारी/ द्वितीय मतदान पदाधिकारी/ तृतीय मतदान पदाधिकारी / मतदान माईक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण दिनांक 10.10.2025 से प्रारम्भ है। मतदान कार्य में संलग्न होने वाले विभिन्न पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा बीमारी एवं अन्य कारणों का उल्लेख करते हुए बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के कार्य से मुक्त करने हेतु अनुरोध किया जा रहा है। वैसे मतदान पदाधिकारियों का चिकित्सीय जांच हेतु दिनांक 18/10/25 से 19/10/25 तक 11 बजे पूर्वाह्न से समाहरणालय रोहतास के डीआरडीए सभागार में समिति के रूप में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। जिसमें अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास को अध्यक्ष, सिविल सर्जन रोहतास को सदस्य, स्थापना उप समाहर्ता, रोहतास को सदस्य, जिला विकास पदाधिकारी, रोहतास को सदस्य के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिला निर्चाचन पदाधिकारी, रोहतास ने जिला कार्मिक प्रबंधन कोषांग रोहतास में प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि को मेडिकल बोर्ड के सदस्यों / चिकित्सकों को आवश्यक सहयोग करेंगे।


रिपोर्टर