विधानसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार


रोहतास। जिला के लिए मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार किया गया है।

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण कैलेन्डर तैयार किया गया है। 

जो दिनांक- 09.10.2025 से प्रारम्भ होकर दिनांक - 16.10.2025 तक सम्पन्न होगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएवी पब्लिक स्कूल अदमापुर, सासाराम में दो पालियों में संचालित किया जायेगा। प्रशिक्षण कोषांग के नोडल ओमप्रकाश लाल द्वारा बताया गया कि:-


दिनांक- 09.10.2025 को सभी मास्टर ट्रेनरों का द्वितीय प्रशिक्षण।

दिनांक - 10.10.2025 एवं 11.10.2025 को तृतीय मतदान पदाधिकारी का प्रशिक्षण।

दिनांक- 11.10.2025 एवं 12.10.2025 को द्वितीय मतदान पदाधिकारी का प्रशिक्षण।

दिनांक - 13.10.2025 एवं 14.10.2025 को प्रथम मतदान पदाधिकारी का प्रशिक्षण।

दिनांक- 14.10.2025 एवं 15.10.2025 को पीठासीन पदाधिकारी का प्रशिक्षण।

दिनांक- 16.10.2025 को माईक्रो ऑबजर्वर एवं सेक्टर पदाधिकारी का प्रशिक्षण।

प्रथम प्रशिक्षण हेतु मतदान कर्मियों की संख्या

 तृतीय मतदान पदाधिकारी की संख्या - 5100

 द्वितीय मतदान पदाधिकारी की संख्या - 5500

प्रथम मतदान पदाधिकारी की संख्या - 6900

 पीठासीन पदाधिकारी की संख्या - 5700

माईक्रो ऑबजर्वर पदाधिकारी की संख्या - 500

 सेक्टर पदाधिकारी की संख्या - 274 है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट