सख्ती से पालन होगा आदर्श आचार संहिता डीएम


रोहतास। चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि घोषणा के साथ ही रोहतास जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता सख्ती से अनुपालन होगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेश‌ पर चुनाव की हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि रोहतास जिला में 13 अक्टूबर को अधिसूचना निर्गत करने की तिथि निर्धारित की गई है, नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर ,

नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी 21 अक्टूबर ,नाम वापसी 23 अक्टूबर, मतदान 11 नवंबर तथा मतगणना 14 नवंबर निर्धारित किया गया है।

 उन्होंने कहा कि रोहतास जिला में सात विधानसभा हैं। जिसमें 274 सेक्टर पदाधिकारी, एफएसटी 22 तथा एसएसटी 22 को लगाया गया है।

 उन्होंने बताया कि रोहतास जिला में सात विधानसभा में चेनारी में 309457, सासाराम में 352421, करगहर 329147,

 दिनारा 304868, 

नोखा 294792,

डिहरी 297560,

काराकाट 328892 मतदाता हैं।

 जिसमें महिला 1044699, पुरुष 1172381,अन्य 57 कुल 2217137 है। 

उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को मतगणना बजार समिति तकिया सासाराम में किया जाएगा।

कुल मतदान केंद्र 2692 हैं जिसमें ग्रामीण 2139 तथा शहरी 553 है। 

आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही अभ्यर्थियों व राजनीतिक दलों को तथा अन्य व्यक्तियों को जानकारी विभिन्न माध्यम से दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के 24 घंटे में गवर्नमेंट प्रॉपर्टी,

 48 घंटे में पब्लिक प्रॉपर्टी, तथा 72 घंटे में प्राइवेट प्रॉपर्टी के अंदर राजनीतिक दलों तथा अभ्यर्थियों को प्रचार प्रसार से संबंधित प्रचार प्रसार पोस्टर हटाने के लिए निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार अनुपालन करने के लिए निर्देश दिया गया है। उम्मीदवारों को अपराधीक मामले की जानकारी कम से कम तीन बार टीवी चैनल, प्रिंट मीडिया तथा अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर प्रकाशन करना अनिवार्य है। नामांकन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 हजार ,अनुसूचित जाति जनजाति अभ्यर्थी को 5 हजार राशि भुगतान करने का प्रावधान है। बिहार में दो चरण में मतदान होने को है।

जिसमें पहला चरण 6 तथा दूसरे चरण 11 नवंबर को है।

जबकि मतगणना 14 नवंबर को है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट