भिवंडी मनपा क्षेत्र में सात अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभाग समिति क्रमांक 5 के क्षेत्र में सात अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया । यह कार्रवाई मनपा आयुक्त एवं प्रशासक अनमोल सागर (भा.प्र.से) के निर्देश पर तथा अतिरिक्त आयक्त विठ्ठल डाके और उपायुक्त (अवैध निर्माण) विक्रम दराडे के मार्गदर्शन में की गई।लोकशाही दिन के अवसर पर यह शिकायता प्राप्त हुई थी। मनपा की अतिक्रमण पथक टीम ने निजामपुरा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में रॉयल दरबार होटल के पास स्थित भूखंड क्रमांक 47 तथा न.भु.क्रमांक 742 पैकी 741 पैकी घर क्रमांक 1306/0 के समीप अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। प्रशासन के अनुसार, निजामपूरा क्षेत्र में निर्माण धारक फरहान जाहिरुद्दीन कर्णाले द्वारा सात अवैध दुकानों का निर्माण किया गया था। मनपा की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से पूरे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त सईद चिवणे, बीट निरीक्षक हनुमान म्हात्रे, बिट निरीक्षक मुल्तजीम मोमीन सहित मनपा के कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद थे।मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। आगामी दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अनधिकृत बांधकाम पर पूर्ण नियंत्रण किया जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट