बाढ से निपटने के लिए कंट्रोल रूम जारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 04, 2025
- 46 views
रोहतास। जिले में बीते रात हुई भारी बारिश और अभी रुक रुक कर हो रही बारिश को देखते हुए उप विकास आयुक्त सह जिला पदाधिकारी, रोहतास ने जिला आपातकालीन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मार्ग अवरोध, जलभराव एवं आपदा संबंधी सूचनाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता और त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी कॉल को रिसीव करते हुए फौरन संबंधित विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को हर स्तर पर सजग रहकर वर्षा से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति का त्वरित सामना करना होगा। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और किसी भी आपात सूचना की तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क अवरोध या जलभराव की स्थिति में राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करें।आपातकालीन स्थिति में जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06184226093 या मोबाइल नंबर 9430019550 पर संपर्क कर सकते है।


रिपोर्टर