पवन सिंह की मां डेहरी से लड सकती है चुनाव
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 04, 2025
- 63 views
रोहतास। पवन सिंह की BJP वापसी से डेहरी विधानसभा में सियासी समीकरण बदले, मां को टिकट मिलने की चर्चा तेज"
रोहतास जिले की डेहरी विधानसभा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां कई राजपूत नेता वर्षों से जनता को तरह-तरह के प्रलोभन देकर लुभाने की कोशिश करते रहे। लेकिन भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के बीजेपी में वापसी के बाद इन नेताओं की उम्मीदों को करारा झटका लग सकता है।
डेहरी विधानसभा क्षेत्र में अक्सर स्थानीय राजपूत नेताओं के पोस्टर-बैनर जगह-जगह लगाए जाते रहे हैं, जिनके जरिए वे जनता को प्रभावित करने की कोशिश करते थे। मगर अब यह पूरा खेल बिगड़ता नजर आ रहा है।
दरअसल, पवन सिंह राजपूत समाज से आते हैं और उनकी मजबूत वापसी के बाद पार्टी से संकेत मिल रहे हैं कि डेहरी विधानसभा सीट से उनकी मां चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसे में जो स्थानीय राजपूत नेता टिकट की आस लगाए बैठे थे, उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।
डेहरी विधानसभा की जनता का कहना है कि अगर पवन सिंह की मां को उम्मीदवार बनाया जाता है तो डेहरी विधानसभा में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में इस खबर पर आधिकारिक मुहर लग सकती है और डेहरी की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा।


रिपोर्टर