राज्य के कुल 1 करोड़ दीदियों के खाते में दस-दस हजार रूपये हस्तांतरित


 मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत कुल 2500 करोड़ रुपए का अंतरण

रोहतास।मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज राज्य के 25 लाख लाभार्थी के खाते में दस-दस हजार की राशि हस्तांतरित की गई। वहीं, रोहतास जिले की लगभग एक लाख दीदियों के खातों में दस-दस हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। इस प्रकार केवल रोहतास जिले की दीदियों के खातों में ही लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया।


आज सुबह 10:00 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने राज्य के 25 लाख लाभार्थियों के खाते में 2500 करोड़ की राशि अंतरण की. इस अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, जल संसाधन मंत्री श्री विजय चौधरी लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मौजूद थे। 

शुक्रवार को रोहतास जिले के सासाराम स्थित डी.आर.डी.ए. सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस मौके पर प्रत्येक परिवार के एक महिला सदस्य को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दस- दस हजार का लाभ स्वरोजगार करने हेतु दिया जा रहा है। जिला परियोजना प्रबंधन जीविका श्री सुधीर बहादुर जी ने कहा कि शुरुआत में दस हजार रुपये की राशि प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरण किया जा रहा है जो स्वरोजगार शुरू करने और आकलन और आवश्यकता अनुसार दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। महिलाएँ इस योजना से प्राप्त राशि का स्वरोजगार शुरू करेंगी। इस मौके पर जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह, उप विकास आयुक्त श्री विजय कुमार पांडे, जीविका के डीपीएम श्री सुधीर बहादुर एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।  


जिला परियोजना प्रबंधक श्री सुधीर बहादुर ने बताया कि पूरे महिलाएँ इस योजना के तहत प्राप्त राशि से रोजगार – स्वरोजगार का साधन विकसित कर आत्मनिर्भर बनेंगी। अपना आय का साधन होने से, गरिमा एवं आत्मनिर्भरता के साथ रोजगार कर सशक्त होने में मदद मिलेगी। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में यह योजना लाभकारी सिद्ध होगा, साथ ही व्यवसाय के सर्वेक्षण उपरांत दो लाख रुपए तक आर्थिक सहायता भी प्रदान किया जाएगा। 


आज के कार्यक्रम में रोहतास जिले के सभी 19 प्रखंड मुख्यालय के सभी तैंतालीस संकुल स्तरीय संघों, 1752 ग्राम संगठनों एवं पंचायत भवनों में यह कार्यक्रम लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से आयोजित किया गया।

जहाँ जीविका दीदियाँ एवं अन्य महिलाएँ प्रोजेक्टर, टेलीविजन, टैब, मोबाइल फोन इत्यादि माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ी एवं कल्याणकारी योजना को साक्षी बनी। रोहतास जिला में लगभग 2 लाख से अधिक जीविका एवं गैर जीविका महिलाओं ने डिजिटल माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया।


मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत आज दूसरी बैच की राशि का अंतरण माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री नीतीश कुमार जी के हाथों रिमोट दबा कर किया गया, बताते चले कि सिर्फ रोहतास जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभुकों की संख्या बढ़ कर 2 लाख 70 हज़ार हो गई।

साथ ही कई दीदियों ने अपना स्वरोजगार की शुरुआत भी कर ली।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट