भिवंडी मनपा ने चार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

भिवंडी। भिवंडी-निजामपूर शहर महानगरपालिका से नियत आयु पूर्ण करने पर चार कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। मनपा प्रशासक तथा आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से) के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम मनपा की नई प्रशासनिक इमारत के तीसरे माले पर स्थित सभागृह में सम्पन्न हुआ।

समारोह में सहायक आयुक्त (स्वास्थ्य)  शैलेश दोंदे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सत्कार किया और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, उनमें शामिल हैं—अश्विनी अनिल पांडव (लिपिक, टेलीफोन ऑपरेटर), दूरध्वनी विभाग,संतोष कृष्णा भोईर (लिपिक), प्रभाग समिति क्र.1, विजय पुंडलिक पवार (इलेक्ट्रिक हेल्पर), विद्युत विभाग और प्रल्हाद सिताराम भगत (सफाई कामगार), प्रभाग समिति क्र.1 शामिल हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त शहर अभियंता सचिन नाइक, मनपा अधिकारी-कर्मचारी, कर्मचारी संघटनाओं के प्रतिनिधि और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट