मिशन शक्ति अभियान में बरसठी पुलिस की सख्ती, महिलाओं से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 26, 2025
- 205 views
बरसठी, जौनपुर। महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक बरसठी के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान अश्लील हरकतें कर रहे एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार दिनांक 26 सितम्बर 2025 को थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम हसिया निवासी दिनेश कुमार विन्द पुत्र स्व. मेहीलाल विन्द बघनरी गेट के पास आने-जाने वाली महिलाओं व लड़कियों पर अश्लील इशारे और फब्तियाँ कस रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को मौके से सायं 14:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 205/2025 धारा 296 बीएनएस थाना बरसठी में पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद पटेल और महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह शामिल रहे। बरसठी पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और समाज में अशांति फैलाने वाले इस तरह के मनचलों पर कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


रिपोर्टर