दरोगा की पत्नी का पंखा से लटका मिला शव
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 25, 2025
- 135 views
रोहतास।जिले के करगहर थाना में तैनात एक दारोगा की पत्नी ने थाना-परिसर के ही अपने आवास में आत्महत्या कर ली है। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया है कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गयी है, उन्हीं की उपस्थिति में एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य संकलन करेगी और मेडिकल बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। एसपी रौशन कुमार ने कहा है कि मृतका के परिजनों से आवेदन प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने सुसाइड सरकारी आवास में किया है।जिसकी लाश पंखे से लटका मिला है।10 महीने पहले हुई थी शादी। हिरासत में दरोगा को ले लिया गया है।रोहतास में बुधवार की देर रात सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। दरोगा ज्ञानदीप कुमार घर पहुंचे तो उन्होंने पत्नी का शव पंखे से लटका देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई।


रिपोर्टर