एनक्यूपीएस में उपस्वास्थ्य केंद्र का नाम जोड़ने के लिए विडियो क्रांफ्रेसिंग जांच


रोहतास। एनक्यूपीएस में नाम जोड़ने के लिए लगातार तीन दिनों तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आनलाइन विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के बैरीपुर उपस्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सक,सीएचओ ,एएनएम आशा फैसिलेटर, आशा, सफाईकर्मियों से गहन पूछताछ के बाद पटना एवं दिल्ली के एक्सपर्ट द्वारा अलग-अलग पूछताछ डॉ राजीव कुमार जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन की उपस्थिति में किया गया। जिसमें विभिन्न क्रियाकलापों को सिद्धांतिक एवं प्रैक्टिकल के माध्यम से देखा गया।भवन से लेकर हर पहलू को जो अस्पताल द्वारा संचालित हो रहा है। उसकी जांच किया गया। पूछताछ में उपस्थित प्रभारी डॉ राघवेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक राजीव रंजन, बीसीएम मुकेश कुमार, एकाउंटेंट, अयोध्या प्रसाद,सीएचओ चांदनी कुमारी, एएनएम आशा कुमारी, सीमा कुमारी, पूनम शर्मा,आशा फैसिलेटर जनक दुलारी देवी, सीमा देवी,नीलम देवी, आशा संध्या देवी,निक्की देवी, सुशीला देवी, मुन्नी देवी, शोभा देवी, मीना देवी से हर पहलू पर बारीकी से पूछताछ किया गया। जिले का पहला उपस्वास्थ्य केंद्र जहां पटना दिल्ली से एक साथ विभिन्न पहलुओं पर जांच पूछताछ एवं देखकर किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट