भिवंडी में रिश्ता हुई तार तार,भाई ने अपनी चचेरी बहन के साथ किया 4 साल तक बलात्कार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 21, 2025
- 263 views
बहन की शिकायत पर पुलिस ने किया हवसी भाई पर केस दर्ज,आरोपी हुआ फरार
भिवंडी। भिवंडी में रिश्ते को तार तार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।एक नाई ने अपने चचेरी बहन को प्रेम जाल में फंसाकर 4 वर्षों तक बार बार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।आखिरकार बहन की शिकायत पर भोईवाड़ा पुलिस ने उसके चचेरे भाई पर बलात्कार का केस दर्ज किया है।जिसकी खबर लगते ही आरोपी फरार हो गया है।जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।इस घटना के उजागर होने के बाद लोगों में आश्चर्य व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार आजमी नगर इलाके के टीपू सुल्तान चौक पर हुस्नेदिन मैनुद्दीन शाह (28) नामक व्यक्ति रहता है और केस कर्तनालय में नाई का काम करता है।जिसने अपनी चचेरी बहन को प्यार और शादी का झांसा दिया और 1 अगस्त 2021 से 19 सितंबर 2025 तक पीड़िता को अपने एक दोस्त के घर बुलाकर उसके साथ लगातार बलात्कार करता रहा। आखिरकार जब पीड़िता ने शादी के लिए अपने चचेरे भाई दबाव डाला तो उसने चचेरी बहन की बात मानने से इनकार कर दिया।जिसके बाद पीड़िता को जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तो पीड़िता भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन पहुँचकर पुलिस को अपने आपबीती की पूरी घटना सुनाई।जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नाई के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।जिसकी भनक मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया।जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना की जाँच उप-निरीक्षक नवनाथ रूपवते कर रहे हैं।


रिपोर्टर