दुर्गा पूजा और नवरात्र को ले दुर्गावती थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 21, 2025
- 304 views
संवाददाता श्याम सुन्दर पांडेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--शनिवार की सुबह 11:30 बजे दिन में शांति समिति की बैठक दुर्गावती थाने में आयोजित की गई जिसमें प्रखंड के तमाम जन प्रतिनिधि एवं आम जनता ने भी भाग लिया। आने वाले नवरात्र एवं दशहरा पूजा के मद्दे नजर कहीं से कोई और अशांति ना हो और शांतिपूर्ण तरीके से नवरात्रि एवं दशहरा पूजा का पर्व संपन्न हो इसके लिए लोगों से मंतव्य मांगा गया। जिस पर प्रतिनिधि एवं आम जनता ने अपनी अपनी समस्याओं से प्रशासन एवं थाना प्रभारी को अवगत कराया। पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारी ने सहयोग करने का वादा किया। थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को अशांति या किसी प्रकार की असुविधा नजर आती है या आए तो यथाशीघ्र प्रशासन को इसकी जानकारी दें जिसको हर संभव हल करने का प्रयास किया जाएगा। पूजा में अशांति फैलाने वालों को हर हाल में बक्सा नहीं जाएगा उनके ऊपर कठोर कानूनी करवाई की जाएगी। साथी पूजा में डीजे भोजपुरी और अश्लील गाने बजाने पर कानूनी करवाई की जा सकती है।बैठक में दुर्गावती प्रखंड के प्रमुख श्याम कुमार शाह मुखिया प्रतिनिधि गजानंद यादव, सरपंच प्रतिनिधि कन्हैया यादव, मुन्ना ठाकुर सरपंच प्रतिनिधि, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सरपंच प्रतिनिधि, प्यारेलाल पासवान मुखिया प्रतिनिधि , संगम गुप्ता, प्रदीप गुप्ता सहित अन्य आम लोगों ने भी भाग लिया।


रिपोर्टर