मुंबई-नाशिक हाईवे पर खौफनाक हादसा में पिता-बेटी की मौत, मां गंभीर घायल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 18, 2025
- 193 views
भिवंडी। मुंबई-नाशिक महामार्ग पर पडघा के पास आज गुरूवार को हुए एक भीषण सड़क हादसा पूरे इलाके में शोक की लहर छोड़ गया। साईधारा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक दोपहिया गड्ढे के कारण स्लीप मार दी, जिसमें पिता और छह वर्षीय बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सईम खोत (48) और उनकी मासूम बेटी मरियम खोत (6) के रूप में हुई है। घायल महिला का नाम सुबी खोत है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार नाशिक से मुंबई की ओर जा रहा था, तभी यह दुर्घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के कारण सड़क पर बड़े बडे गड्ढे ह इसी गड्डे में खोत की मोटरसाइकिल स्कीप मारने से वह तेज रफ्तार ट्रक के नीचे चले गये। जिसके कारण यह घटना घटीबकिसे देखकर आसपास अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश न होने से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। गुरूवार का यह हादसा न सिर्फ एक परिवार की जिंदगी तबाह कर गया, बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर गया है।


रिपोर्टर