बरसठी, जौनपुर। बड़ेरी बाजार में चोरी की वारदात को अंजाम देनेवाले चार शातिर चोरो को बरसठी पुलिस ने नहर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर लिया है ।
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात पुलिस टीम ने चार शातिर चोरों को चोरी के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त हाल ही में बड़ेरी बाजार में हुई चोरी की घटना में शामिल पाए गए हैं।जानकारी के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक बरसठी राजेश यादव के नेतृत्व में उ0नि0 विनोद कुमार चतुर्वेदी, हे0का0 दिलीप बिन्द, का0 शैलेन्द्र कुमार व क्राइम टीम के का0 शेरबहादुर यादव, का0 वकील चौहान और का0 संदीप कुमार पटेल अपराधियों की तलाश में दशमी की बारी तिराहे (बड़ेरी) के पास मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि बड़ेरी बाजार में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी नहर के रास्ते बाजार की ओर आ रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को मौके से धर दबोचा।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई—1. किशन बनवासी पुत्र रामाश्रय बनवासी निवासी ग्राम सरैया थाना मड़ियाहूँ, उम्र लगभग 19 वर्ष।2. सन्तोष बनवासी उर्फ नूनू पुत्र राजदेव निवासी ग्राम उतिराई थाना सिकरारा, उम्र लगभग 35 वर्ष।3. करन बनवासी उर्फ पसेरी पुत्र राजदेव निवासी ग्राम उतिराई थाना सिकरारा, उम्र लगभग 20 वर्ष।4. राजकुमार बनवासी उर्फ केशारी पुत्र दखिनहा बनवासी निवासी ग्राम उतिराई थाना सिकरारा, उम्र लगभग 22 वर्ष।पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी के सोने व चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बरसठी में मु0अ0सं0 164/25 धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उ0नि0 विनोद कुमार चतुर्वेदी, हे0का0 दिलीप बिन्द, का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 शेरबहादुर यादव, का0 संदीप कुमार पटेल और का0 वकील चौहान शामिल रहे।
रिपोर्टर