सरकारी होर्डिंग्स की क्षति व अवैध फ्लैक्स लगाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीपीआरओ


रोहतास।जिले में विभिन्न स्थानों पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए सरकारी होर्डिंग्स को असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुँचाने की सूचना सामने आई है। इसके अतिरिक्त, हाल के दिनों में कई राजनीतिक दलों द्वारा बिना किसी अनुमति सरकारी होर्डिंग्स पर अपने फ्लैक्स लगाने के मामले भी प्रकाश में आया हैं।


इस संबंध में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) आशीष रंजन ने कहा बताया की सरकारी होर्डिंग्स पर इस प्रकार की गतिविधियाँ पूर्णतः अवैध और अस्वीकार्य हैं। बिना अनुमति फ्लैक्स लगाना या सरकारी प्रचार सामग्री को क्षति पहुँचाना न केवल सरकारी कार्य में बाधा है, बल्कि आम जनता तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने में भी गंभीर रुकावट उत्पन्न करता है।


डीपीआरओ ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में ऐसे कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी होर्डिंग्स की सुरक्षा में सहयोग करें और यदि कहीं इस प्रकार की अवैध गतिविधि होती दिखे तो तत्काल जिला प्रशासन या जनसंपर्क कार्यालय को सूचना दें।


उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि सरकारी होर्डिंग्स को क्षति पहुँचाने या बिना अनुमति फ्लैक्स लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट