लोक भूमि रोक सूची से हटाने हेतु समाहर्ता रोहतास द्वारा बैठक आयोजित


रोहतास ।विभागीय निर्देश के आलोक में लोक भूमि रोक सूची से हटाने हेतु समाहर्त्ता महोदया, रोहतास द्वारा निरंतर बैठक की जा रही है। संबंधित लोक भूमि को रोक सूची से हटाने हेतु संबंधित अंचल अधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्त्ता के प्रतिवेदन / अनुशंसा के आधार पर संबंधित भूमि को बैठक में जांचोपरांत रोक सूची से हटाने की कार्रवाई की जाती रही है।

आज दिनांक-04.09.2025 को समाहर्त्ता रोहतास की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गयी। जिसमें कुल 04 मामले में सुनवाई की गयी, जिसमें दो मामले का निष्पादन किया गया तथा दो मामले में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सासाराम से प्रतिवेदन की मांग की गयी। इस प्रकार वर्ष 2025 में अबतक कुल 12 मामलों को लोक भूमि रोक सूची से हटाया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट