एनडीए के घटक दलों द्वारा बिहार बंद महज एक नाटक-- इंजीनियर सुखदेव राम


रोहतास ।दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ को अपशब्द कहने के विरोध में एनडीए के घटक दलों द्वारा बिहार बंद महज एक नाटक है। उक्त बातें चेनारी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी ई0 सुखदेव राम ने चेनारी में एक प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा देखा जा रहा है,जहाँ केंद्र और बिहार में एनडीए की सरकार रहते एनडीए नेता बिहार बंद कर आम-अवाम की भावनाओं के साथ क्रूर मज़ाक किया। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए रोहतास के पूर्व कॉंग्रेस अध्यक्ष यमुना शुक्ल ने कहा कि बिहार बंद से जिले के सुदूर इलाके से सासाराम में पहुँचे रोगियों, विद्यालय के छोटे-बड़े बच्चों, यात्रियों तथा बाजारों पर इसका प्रतिकूल असर देखा गया। चेनारी सहित पूरे जिले के प्रखंडों में एनडीए नेताओं द्वारा बिहार बंद कर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि सबको बाधित किया गया। यमुना शुक्ल ने कहा कि माँ किसी की भी हो, माँ होती है, लेकिन दरभंगा के जिस मंच से प्रधानमंत्री जी की माताजी को अपशब्द कहा गया, कहीं से इसमें महागठबंधन के नेताओं की कोई भूमिका नहीं है। इसकी जाँच होनी चाहिए। प्रेस को कॉंग्रेस नेता-सह-उप प्रमुख, चेनारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसी दल और व्यक्ति-विशेष का नहीं होता, बल्कि वह देश का होता है। प्रधानमंत्री हों या कोई आम-अवाम, सबकी माँ, माँ होती है। माँ को अपशब्द बोलना, उसकी ममता, स्नेह और लाड़-प्यार को गली देना है। प्रेसवार्ता में आये कॉंग्रेस के सभी नेताओं ने एनडीए के बिहार बंद को नौटंकी करार देते हुए महागठबंधन के बढ़ते प्रभाव से एनडीए को मर्माहत बताया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट