हेमंत चौबे के जन सुराज का दामन थामने के बाद चैनपुर में बढ़ी राजनीतिक हल चल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 26, 2025
- 218 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--स्वर्गीय लालमुनि चौबे के पुत्र हेमंत चौबे के जन सुराज पार्टी का दामन थामने के बाद चैनपुर विधानसभा में हलचल तेज हो गई है। मैदानी इलाका से लेकर पहाड़ी हिस्से के कोडर तक स्वर्गीय लाल मुनी चौबे के रूप में उनके पुत्र को लोग देख रहे हैं। स्वर्गीय लाल मुनि चौबे अपने व्यक्तित्व और अपने ईमानदारी के कारण पूरे क्षेत्र ही नहीं पूरे बिहार में अपना एक स्थान बनाए हुए थे। चैनपुर प्रखंड के ही नहीं पूरे जिले के लोगो में हर जाति और धर्म संप्रदाय के लोग उनको चाहते थे और उनके समर्थक भी थे इसको लेकर चैनपुर खरीगांवा चांद हाटा बाजार समेत चारों तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि यदि जन सुराज पार्टी टिकट हेमंत चौबे को टिकट देती तो हम लोगों उनके साथ खड़े रहेंगे। आज तक चैनपुर में ऐसा कोई नेता नहीं हुआ जो हर समुदाय और बिरादरी का वोट उसे मिलता हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी में होने के बाद भी हर समुदाय के लोग लाल मुनी चौबे के साथ खड़े होकर चैनपुर से बराबर उन्हें चुनाव में विजई बनाया बाद में वह बक्सर से सांसद बने। जनता का मानना है कि यदि उनके पुत्र चुनाव मैदान में आते हैं तो अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर एक नया कृतिमान चैनपुर में स्थापित करेंगे। जिस दिन से जन सुराज का दामन हेमंत चौबे ने थामा है उस दिन से चैनपुर के कई नेताओं की नीद ही उड़ गई। लाल मुनी चौबे के पुराने साथी जो जिंदा है वह सक्रिय दिखाई दे रहे हैं और हेमंत चौबे के साथ खड़े होकर लाल मुनी चौबे को अपने जीवन काल में सच्ची श्रद्धांजलि देकर उनके पुत्र को विजय बनाने की बात करते दिखाई दे रहे है।


रिपोर्टर