कर्मनाशा नदी में डूब कर एक युवक की हुई मौत

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरैत घाट के पास कर्मनाशा नदी में पुलिया के ऊपर से अपने दोस्तों के साथ छलांग लगाने के दौरान एक युवक की कर्मनाशा नदी में डूब कर मौत हो गई. मृत युवा गोलू पासवान ग्राम ककरैत थाना कंदवा जिला चंदौली उत्तर प्रदेश का निवासी है. मिली जानकारी के अनुसार गोलू अपने दोस्तों के साथ कर्मनाशा नदी में स्नान करने के लिए आया था यहां कर्मनाशा नदी में बनी पुलिया के ऊपर से सभी युवक छलांग लग रहे थे जिस दौरान गोलू ने भी छलांग लगाया और कर्मनाशा नदी में डूब कर उसकी मौत हो गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट