सात अपहरणकर्ता गिरफ्तार, अपहृत शिक्षक सकुशल बरामद — रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 24, 2025
- 214 views
रोहतास, बिहार:कोचस थाना क्षेत्र के कंपसियां गांव से अपहृत एक शिक्षक के मामले में रोहतास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिक्षक का कुछ दिन पहले अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद परिजनों ने कोचस थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।
लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने सात आरोपियों को धर दबोचा और उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियाँ मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस अपहरण कांड में शिक्षक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। रोहतास पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए पुलिस टीम को बधाई दी है और बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर