कैमूर जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में निर्विरोध चुने गए सभी पदाधिकारी शांतिपूर्ण चुनाव हुआ संपन्न
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 22, 2025
- 109 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- जिला क्रिकेट संघ के अधिकारियों का चुनाव शुक्रवार को संघ कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें राकेश कुमार बबलू को अध्यक्ष, आनंद कुमार सिंह जूनियर को उपाध्यक्ष, अजय कुमार सिंह को सचिव, मोहम्मद आज़ाद खान को संयुक्त सचिव तथा कमलाकार तिवारी उर्फ़ मुरली को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
ज्ञात हो कि उपरोक्त पदाधिकारियों के खिलाफ किसी ने अपना नामांकन पत्र नहीं भरा था। इस तरह ये लोग निर्विरोध चयनित हुए।
चुनाव के लिए बिहार क्रिकेट इसोसिशन कि तरफ से ऑब्जर्वर के रूप में आरा के रहने वाले मनोज कुमार, चुनाव अधिकारी के रूप में रुपेश कुमार सिविल कोर्ट भभुआ उपस्थित रहे। जिनकी देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। नये चयनित पदाधिकारियों को संघ से जुड़े एवं ज़िले के सभी क्लबों के अधिकारियों ने बधाई दी और क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जाने कि उम्मीद जताई।


रिपोर्टर