राहुल गांधी के आगमन व जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों को लेकर डीएम एसपी ने किया बैठक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 14, 2025
- 42 views
रोहतास।दिनांक 17.082025 को श्री राहुल गांधी, माननीय सांसद-सह-नेता प्रतिपक्ष, लोक सभा का रोहतास जिले में प्रस्तावित जनसभा के लिये सुअरा हवाई अड्डा में जनसभा एवं कैम्प आयोजन हेतु अनुमति देने तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने आदि के बिन्दु पर तैयारी हेतु आज दिनांक 14.08.2025 को जिला पदाधिकारी, रोहतास एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
श्री राहुल गांधी माननीय सांसद सह नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा का रोहतास जिले में दिनांक 17.08.2025 को प्रस्तावित जनसभा के लिये सुअरा हवाई अड्डा मे जनसभा एवं कैम्प आयोजन हेतु अनुमति देने के पहले चार बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिया गया, जिसकी पूर्णता के पश्चात ही अनुमति देने की कार्रवाई की जा सकती है* हेलीपैड का निर्माण, मंच का निर्माण, सभा स्थल का बैरिकेटिंग / सुरक्षा व्यवस्था, भोजन स्थल आदि के संबंध में पूर्ण तैयारी के साथ प्राप्त प्रामण पत्रों के पश्चात ही दिया जा सकता है।श्री राहुल गांधी, माननीय सांसद सह नेता प्रतिपक्ष, लोक सभा इसके पहले रोहतास जिले में आये है तो उक्त अवसर परनिर्गत पूर्व आदेशों का अवलोकन करते हुये वर्तमान समय में होने वाले आगमन के अवसर पर प्रतिनियुक्ति आदेश निर्गत करवान सुनिश्चित किया जाय।दिनांक 17.08.2025 को प्रस्तावित जनसभा के लिये सुअरा हवाई अड्डा में जनसभा एवं कैम्प आयोजन हेतु अनुमति देने के पहले मानक के अनुसार निर्धारित सभी शर्तों एवं निर्धारित दरों आदि के अनुपालन करने के पश्चात ही निर्गत किया जाना सुनिश्चित किया जाय।समुचित संख्या में ड्रोन कैमरा आदि की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित किया जाय। श्री राहुल गांधी, माननीय सांसद-सह-नेता प्रतिपक्ष, लोक सभा का रोहतास जिले में आगमन के समय उनसे करने वाले मुलाकातियों की सूची उपलब्ध कराते हुये उनकी विधिवत जांच आदि करायी जाय। थाना प्रभारी (मु.) सासाराम एवं थाना प्रभारी (मु.) डेहरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि किन-किन स्थानों पर बैरीकेटिंग एवं ड्रॉप प्वाइंट निर्माण की आवश्यकता है, उसका आकलन कर अविलंब करवाना सुनिश्चित किया जाय।अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी को निदेश दिया गया कि श्री राहुल गांधी, माननीय सांसद सह नेता प्रतिपक्ष, लोक सभा का रोहतास जिले में आने के कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी उनके आयोजनकर्ताओं से समन्वय स्थापित करते हुये प्राप्त कर उसके अनुसार समुचित सुरक्षात्मक एवं अन्य व्यवस्थाओं को करवाना सुनिश्चित किया जाय।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी एवं थानाध्यक्ष डेहरी नगर एवं थानाध्यक्ष मु० सासाराम / डेहरी को निदेश दिया गया कि उक्त कार्यक्रम के अवसर पर सभा स्थल के आस-पास वाहनों के पार्किंग एवं उनके आवागमन आदि के लिये स्थलों को चिन्हित करते हुये समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित कराया जाय। उक्त अवसर पर नजारत उप समाहर्ता, रोहतास को निर्देश दिया गया कि जिला अतिथि गृह में उनके ठहरने आदि के संबंध में समुचित व्यवस्था कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।
उक्त आम सभा में आने वाली महिलाओं के लिये सभा स्थल पर आयोजनकर्ताओं से शौचालय आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाय।अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी तथा संबंधित थानाध्यक्षों को निदेश दिया गया कि अभी तत्काल सभा स्थल का भ्रमण करते हुये सभी बिन्दुओं का अध्ययन कर समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाय।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी, सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डेहरी, सासाराम, थानाध्यक्ष नगर थाना सासाराम, सासाराम (मु), डेहरी नगर थानाध्यक्ष एवं थानाध्यक्ष मुफ्फसिल थाना डेहरी तथा अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।


रिपोर्टर