डीएम द्वारा फजलगंज स्टेडियम में परेड पूर्वाभास का किया गया निरिक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 13, 2025
- 62 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम स्थित फजलगंज स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस को ले फाइनल ड्रेस रिहर्सल हुआ। जिलाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सलामी ली गई, ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। परेड का नेतृत्व एवं संचालन सार्जेंट मेजर ने किया। जिसमें जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड आदि के पलाटून ने भाग लिया।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी महोदया द्वारा सभी संबंधित से आह्वान किया कि हमें पूरे अनुशासन, दृढ़ संकल्प एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेना है। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त रोहतास, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम, डीपीआरओ रोहतास सहित जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर