एक दिवसीय सतत् चिकित्सा सेवा का कार्यशाला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 13, 2025
- 76 views
रोहतास।भारतीय चर्म एवं गुप्त रोग संघ के बिहार शाखा के तत्वावधान में नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जमुहार की मेंजबानी में एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न चिकित्सा शिक्षा संस्थानों के चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञों द्वारा अपने अनुभव और शोध पर आधारित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही स्नातकोत्तर छात्रों के बीच प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया तथा छात्रों को पुरस्कृत किया गया । उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संस्थान के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने संघ को विश्वविद्यालय के देव मंगल सभागार में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए साधुवाद दिया एवं आह्वान किया कि आप यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करें। विश्वविद्यालय परिवार यहां हर प्रकार की व्यवस्था में सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर संस्थान के कुलपति डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे ।कार्यक्रम के आयोजन अध्यक्ष डॉ पुनीत कुमार सिंह ने सभी आगत सदस्यों का स्वागत किया तथा उन्हें अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर श्वेता लीना प्रधान मोडरेटर रही जबकि डॉ सुदीप दास, डॉक्टर तूलिका राय, डॉक्टर पीयूष कुमार, डॉक्टर नीलमणि प्रियदर्शी, डॉक्टर रश्मि सिंह एवं डॉ रशीद शाहिद, डॉ अभिषेक कुमार झा, डॉक्टर पुंकेश कुमार ,डॉक्टर आर डी मुखिजा, डॉ आर आर के राहुल, डॉक्टर राम अवतार सिंह, डॉक्टर मृत्युंजय कुमार, डॉ विनोद कुमार सिन्हा, डॉक्टर राजीव ठाकुर, डॉ निलय कांति दास, डॉक्टर पुनीत कुमार सिंह, डॉक्टर जीवन ज्योति मिश्रा ,डॉक्टर महबूब आलम ,डा मुबारक हुसैन डॉक्टर देबू प्रिया पॉल, डॉ अनुपम दास , डॉक्टर श्वेता लीना प्रधान,डॉक्टर ग्रेन मैथ्यूज आदि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव शर्मा एवं डॉ विनय सिंह के रूप में तथा पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर विकेश शर्मा ,डॉक्टर राजेश कुमार जीएमसी मुंबई ,डॉ सुदीप दास सीएमसी कोलकाता ,डॉ की सिरका, एम्स भुवनेश्वर रहे ।मुख्य संरक्षक के रूप में डॉक्टर एमके सिंह कुलपति गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, डॉक्टर हीरालाल महतो प्राचार्य नारायण मेडिकल कॉलेज , बिहार के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे । आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ पुनीत कुमार सिंह, आयोजन सचिव डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, साइंटिफिक चेयरपर्सन डॉ आदिती स्नेहल, साइंटिफिक सह अध्यक्ष डॉ महबूब आलम, संयुक्त सचिव डॉक्टर सुवेश सिंह ,आयोजन सह सचिव डॉक्टर नागौल दीक्षित रही। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक डॉक्टर पीके राय, डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष बिहार, डॉक्टर रामावतार सिंह अध्यक्ष नवनिर्वाचित ,डॉ ओमप्रकाश पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अभिषेक झा, उपाध्यक्ष डॉ यूके पल्लवी, उपाध्यक्ष डॉक्टर पुंकेश कुमार ,महासचिव डॉक्टर अबजीत कुमार, कोषाध्यक्ष , नवनिर्वाचित सचिव डॉक्टर रजनीश कुमार नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष, डॉक्टर शिवानी, शहर डॉ मोहम्मद मुबारक हुसैन संयुक्त सचिव बिहार प्रदेश की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा।


रिपोर्टर