आरपीएफ डेहरी ऑन सोनने 14 किलोग्राम गांजा के साथ 01 गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 13, 2025
- 64 views
रोहतास। मंगलवार को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से प्राप्त रेल मदद के आलोक में गाड़ी संख्या 12875 अप नीलांचल एक्सप्रेस के डेहरी ऑन सोन स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर आगमन उपरांत गाड़ी के कोच संख्या-H1 पर पहुँचने पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक जय प्रकाश चतुर्वेदी साथ स्टाफ के द्वारा अटेंड करने पर पाया कि गाड़ी में तैनात रेल थाना सासाराम के मार्गरक्षण दल के सिपाही 598 राज किशोर कुमार, महिला सिपाही 430 गुड्डी कुमारी व महिला सिपाही 735 नीतू कुमारी पहले से वहाँ मौजूद है जिनके समक्ष उक्त बागी के बर्थ संख्या 10 पर यात्रा करने वाला यात्री से पूछने पर अपना नाम पता सुनील कुमार माधो प्रसाद मिस्त्री उम्र – लगभग 32 वर्ष पे0 माधो प्रसाद विश्वकर्मा साकिन चंदापुर थाना कोराना जिला–भदोही (उ0प्र0) वर्तमान पता-1440 नव दुर्गा नगर, विजल कोर ईरो नवसरी सूरत (गुजरात)396450 बताया तथा जब उक्त व्यक्ति से उसके पास के थैलों में रखे सामानों के बारे में पूछा गया तो पहले तो वह सकपकाया किंतु पुलिसवालों को चेक करने के लिए आगे बढ़ता देख उसने सच्चाई बताते हुए बताया कि उसके थैले में गाँजा है जिसे वह टाटानगर से मिर्जापुर ले जाया जाना बताया। तब तक उक्त गाड़ी खुल कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर गयी । घटनास्थल डेहरी ऑन सोन का होने के कारण विधिक कार्यवाही वास्ते उक्त व्यक्ति को उसके सामानो के साथ गाड़ी में तैनात रेल थाना सासाराम के मार्गरक्षण दल के सहयोग से गाड़ी के अगले ठहराव सासाराम स्टेशन पर उतार कर प्रथम साधन से डेहरी ऑन सोन लाया गया जहां निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम,उप निरीक्षक मनोज कुमार साथ अधिकारी एवं जवान के द्वारा मामला मादक पदार्थ का पाकर मौके पर अंचलाधिकारी श्री अविनाश कुमार (राजपत्रित अधिकारी) को मौके पर बुलाते हुए अटेंड किया गया । उनकी उपस्थिति में विधिक कार्यवाही करते हुए उसके पास के थैलों की तलाशी ली गई तो उसके पास के काले चेकदार रंग के झोले से ब्राऊन रंग के सेलो टेप में लपेटा 05 बंडल व हरे काले रंग के चेकदार थैले से ब्राऊन सेलो टेप में लपेटा 02 बंडल, कुल 07 बंडल में कुल वजन-13 किलो 970 ग्राम जिसका अनुमानित कीमत:-रूपये 2,80,000/(दो लाख अस्सी हजार रुपए) का बरामद हुआ। इस संबंध में सभी विधिक कार्यवाही का पालन करते हुए उसके पास से बरामद गांजा को जप्त किया गया एवं उसे अवैध गांजा की तस्करी के अपराध में संलिप्तता से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके की समस्त कागजी कार्यवाही के उपरांत सहायक उप निरीक्षक जय प्रकाश चतुर्वेदी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट-डेहरी आंन सोन के द्वारा दिए एक शिकायत पत्र के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द किया गया l


रिपोर्टर