16 से 20 सितंबर तक चलेगा भूमि सुधार अभियान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 13, 2025
- 200 views
रोहतास ।जिले में राजस्व महा-अभियान 16 अगस्त 2025 से 20 सितम्बर 2025 तक आयोजन किया जाना है। जिसमें भूमि संबंधी विवरण को अद्यतन करना एवं आम रैयतों/भू-धारियों को भूमि संबंधी हो रही कठिनाईयों के निवारण हेतु परिमार्जन (खाता, खेसरा, रकबा, नाम आदि में सुधार) तथा उत्तराधिकार नामांतरण (Inheritance Mutaion) बंटवारा संबंधी आवेदनों को कैम्प मोड में प्राप्त किया जाना है।
रोहतास जिले में कुल 2103 मौजों में 1015431 जमाबंदी का वितरण घर-घर जाकर किया जाना है। इस हेतु 16 अगस्त 2025 से 20 सितम्बर 2025 तक विभिन्न तिथियों को कुल 465 शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
जिनके निम्न प्वाइंट है:-
डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में त्रुटियों को सुधार करना :- ऑनलाइन / डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में रैयतों के नाम, खाता, खेसरा, रकबा तथा लगान से संबंधित विवरणियों में अशुद्धियां / लोप को दूर करना।
छुटी हुयी जमाबंदियों को ऑनलाईन करना :- ऐसी जमाबंदी जो ऑफलाईन जमाबंदी में दर्ज थी, परंतु वे भूलवश ऑनलाईन नहीं हो पाई है। ऐसी स्थिति में डिजिटाइज्ड जमाबंदी पंजी में परिलक्षित त्रुटियों का निराकरण तथा उतराधिकार/बंटवारा नामांतरण एवं छुटी हुई जमाबंदियों के ऑनलाईन करने की कार्रवाई हेतु अभियान चलाना।
विरासत एवं बँटवारें के नामान्तरण का प्रोसेस करना :- जमाबंदी रैयत के मृत्यू जाने के बाद उनके उतराधिकारियों के नाम को रिकार्ड में अपडेट करना। संयुक्त संपति के मामले में भी मौखिक बँटवारा के बावजूद अंशधारकों के नाम से अलग–अलग जमाबंदी बनाना शामिल है।


रिपोर्टर