दुर्गा वाहिनी की बहनों ने पुलिस कर्मियों को बांधा रक्षासूत्र
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 10, 2025
- 330 views
तलेन । रविवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नगर की दुर्गा वाहिनी की बहनों ने स्थानीय थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस बल के जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बहनों ने सुरक्षाकर्मियों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं राष्ट्र सेवा में निरंतर योगदान की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। बहनों का यह स्नेह पाकर पुलिसकर्मियों ने भी सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और नगर की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इसी क्रम में बजरंग दल तलेन के कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्ती में पहुंचकर वहां के लोगों से रक्षा सूत्र बंधवाकर ‘समरसता कार्यक्रम’ आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने भाईचारे, सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हुए रक्षाबंधन पर्व को आपसी प्रेम और विश्वास का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने यह संकल्प लिया कि वे हर परिस्थिति में एक-दूसरे के सहयोग व संरक्षण के लिए तत्पर रहेंगे।
नगर में इन आयोजनों से रक्षाबंधन का माहौल उल्लासपूर्ण एवं भावनात्मक बना रहा, और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी पूरे क्षेत्र में फैलता रहा।


रिपोर्टर