गौ-रक्षा और जैविक कृषि पर विहिप की दो दिवसीय बैठक संपन्न: सुरेंद्र लांबा ने गोमाता के महत्व पर दिया जोर

आजमगढ़ : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के गौ रक्षा विभाग की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक 26 और 27 जुलाई को पालीवाल मैरिज प्लान में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में देशभर से 21 जिलों के गौ रक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें गोमाता के धार्मिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और चिकित्सकीय महत्व के साथ-साथ जैविक कृषि के महत्व पर गहन चर्चा की गई।

बैठक का उद्घाटन सत्र गौ माता के पूजन और आरती के साथ हुआ, जिसके बाद वराह पीठ के पूज्य महाराज महंत श्याम नारायण दास जी की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विहिप के केंद्रीय सह मंत्री, गौ रक्षा विभाग, माननीय सुरेंद्र लांबा जी ने अपने मुख्य उद्बोधन में गोमाता के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी गोपाल बनना पसंद किया और शास्त्रों में बताया गया है कि गोमाता में 33 कोटि देवी-देवता निवास करते हैं। लांबा जी ने गोमाता के धार्मिक, आध्यात्मिक, चिकित्सकीय और वैज्ञानिक महत्व को विभिन्न शास्त्रों के माध्यम से विस्तार से समझाया।

इस अवसर पर श्रीमान चंद्रभान सिंह जी, क्षेत्र जैविक कृषि प्रशिक्षण प्रमुख, ने रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से सूक्ष्म जीवाणु और जीवाश्म नष्ट हो रहे हैं, जिससे धरती दूषित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि रासायनिक उर्वरकों से पैदा होने वाली फसलें और सब्जियां मानव शरीर में कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियां पैदा कर रही हैं। उन्होंने जैविक कृषि को अपनाने पर बल दिया।

बैठक में विहिप गोरक्ष प्रांत के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रांत सह संगठन मंत्री श्री दीपेश जी, प्रांत मंत्री श्रीमान नागेंद्र सिंह जी, प्रांत मंत्री श्रीमान तारकेश्वर जी, प्रांत सह गौ रक्षा प्रमुख नागेंद्र कुमार सिंह जी, गोरक्षण एवं संवर्धन परिषद के अध्यक्ष श्रीमान मोहन उपाध्याय जी, प्रांत मंत्री यशपाल सिंह जी, प्रांत कोषाध्यक्ष सुधाकर जायसवाल जी और प्रांत गोभक्त महिला प्रमुख श्रीमती रीना जायसवाल जी प्रमुख रूप से शामिल थे।

इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा संभाली गई, जिनमें श्री रामकृष्ण मिश्रा जी (प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख), अमित जी (जिला कार्या अध्यक्ष), डॉ. सोमिता श्रीवास्तव जी (जिला उपाध्यक्षा), श्री दिव्यांशु जी (द्वि विभाग संगठन मंत्री), श्री अजीत जी, गोपाल दुबे जी (विभाग मंत्री), श्री विनोद सोनकर जी (विभाग सह मंत्री), श्री मनोज शाही जी (विभाग सह मंत्री), लालकृष्ण दुबे जी (जिला गोरक्षा प्रमुख), आर.बी. प्रजापति जी (जिला सह गोरक्षा प्रमुख), इंदु निषाद जी (जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी), अभिषेक सिंह जी (जिला मंत्री), प्रवीण बरनवाल जी (जिला सह मंत्री), दिनेश चौहान जी (विभाग संयोजक), श्री अंशुमान राय जी (प्रांत गोरक्षा प्रमुख, बजरंग दल), रूपेश विश्वकर्मा जी (जिला संयोजक), सूर्यांश सोनकर (जिला सह संयोजक), आलोक सिंह (जिला सह संयोजक), दीपक वर्मा जी (नगर कार्याअध्यक्ष), पप्पू शर्मा (नगर उपाध्यक्ष), श्री नीरज पाठक जी (नगर उपाध्यक्ष), लोकेश सिंह (प्रखंड अध्यक्ष, बिलरियागंज प्रखंड), सतीश चौहान (प्रखंड मंत्री, बिलरियागंज प्रखंड), और उमेश चौहान (प्रखंड संयोजक, बजरंग दल, बिलरियागंज प्रखंड) आदि शामिल थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट