बेल्ट्रॉन कंपनी के ऑपरेटर के हड़ताल पर जाने से प्रखंड के कार्यों में बाधा

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- बेल्ट्रॉन कंपनी के द्वारा नियुक्त डाटा ऑपरेटरो के अचानक हड़ताल में चले जाने के कारण प्रखंड मुख्यालय के काम काज में में बाधा उत्पन्न हो गई। 17 तारीख से इस विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। कर्मचारियों का कहना है कि हम लोगों को भी सरकार नियमित कर्मी घोषित करें और सरकारी कर्मचारियों के अनुसार वेतन दें क्योंकि हम लोग भी प्रखंड मुख्यालय में समय से आते हैं और सरकारी कर्मचारियों के साथ समय से जाते हैं तो हम लोगों के साथ भेदभाव क्यों। जब तक सरकार हम लोगों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं करती तब तक हम लोग अपना हड़ताल जारी रखेंगे। प्रखंड मुख्यालय में जो कार्यों में जो बाधा उत्पन्न है वह हम लोगों की देन नहीं सरकार की देन है। यदि सरकार समान रूप से कार्य करने वाले को समान सुविधा और समान वेतन दे। सरकार को समान सम्मान और समान वेतन देने में क्या हर्ज है। इस बार यदि सरकार कोई हल नहीं निकलती है तो हम कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट