भारत इलेक्ट्रिक में चोरी, लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 20, 2025
- 198 views
रोहतास। जिले के नासरीगंज नगर के व्यस्ततम क्षेत्र, जामा मस्जिद के पास मछली मार्केट के सामने स्थित भारत इलेक्ट्रिक में शुक्रवार की रात एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने सुनियोजित तरीके से दुकान का शटर तोड़ा और दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रिक सामानों के साथ-साथ दराज में रखे करीब ₹30,000 नकद भी चुरा लिए।
पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान मालिक ने इस संबंध में नासरीगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
स्थानीय व्यवसायियों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।


रिपोर्टर