70 नंबर शाला के पीछे स्थित जर्जर इमारत पर मनपा की कार्रवाई

भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक 1 के अंतर्गत 70 नंबर शाला के पीछे स्थित घर क्रमांक 1492 पर महानगर पालिका प्रशासन ने आज मंगलवार को कार्रवाई करते हुए इमारत का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया। इसके साथ ही इमारत को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई प्रशासक व आयुक्त अनमोल सागर, अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके तथा अतिक्रमण उपायुक्त विक्रम दराडे के मार्गदर्शन में की गई। सहायक आयुक्त मकसूम शेख के नेतृत्व में अतिक्रमण विभाग, बीट निरीक्षक, टोरेंट पावर व जलापूर्ति विभाग के कर्मचारी और स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुआ। सहायक आयुक्त मकसूम शेख ने बताया की जर्जर इमारत को नागरिकों के लिए खतरा मानते हुए पहले इस इमारत का बिजली और पानी कनेक्शन खंडित किया। इसके बाद गिराने का कार्य आरंभ किया गया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि खतरनाक और जर्जर इमारतों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे भवनों को चिन्हित कर तोड़ा जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट