
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की बड़ी हुई राशि से दिव्यांगो बुजुगो एवं विधवा महिलाओं के चेहरे पर आई चमक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jul 11, 2025
- 11 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- रामपुर प्रखंड के वीडियो दृष्टि पाठक की दिशा निर्देशन पर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सहित 136 गांव में पेंशनधारियों ने हर्षोल्लास के साथ पेंशन उत्सव मनाया। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभ को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने शुक्रवार को बुजुर्गों, महिलाओं विधवा और दिव्यांगों की मासिक पेंशन राशि₹400 महीना से बढ़ाते हुए₹1100 करते हुए उनके बैंक खाते में भेजा। इसके तहत 1.11 करोड़ पेंशनधारी बिहारी के बैंक खाते में 12227 करोड रुपए की राशि भेजी। सीएम नीतीश कुमार ने ऐलान किया कि अब से प्रत्येक महीने की 10 तारीख को₹1100 की पेंशन राशि जाएगी। विजुअल के माध्यम से उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 को हमारी सरकार बिहार में बनी थी। पिछले 20 वर्ष में हमारी सरकार ने सभी के कल्याण के लिए कई काम किया। सभी वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई है, और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के हित के लिए हम निरंतर काम किए हैं इसी क्रम में पेंशन की राशि को बढ़ाकर₹400 से 1100 रुपए महीना करने का निर्णय लिया इसमें 1.11 करोड़ पेंशन धारी लाभान्वित होंगे। लालू राबड़ी राज पर निशाना चाहते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि 24 नवंबर 2005 के पहले कहीं कुछ नहीं था हमारी सरकार आई तो हर वर्ग हर क्षेत्र और हर जगह के लिए काम किया गया। राजन ने दो बार हाथ मिलाने पर सफाई देते हुए कहा कि हम गलती से दो बार उन लोगों को साथ लिए थे अब फिर से कहीं नहीं जाने वाले हैं अब आगे कहीं इधर-उधर नहीं जाएंगे सीएम नीतीश ने कहा कि उनकी सरकार ने शुरू से ही महिलाओं की सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार महिला को नहीं पूछती थी लेकिन हमारी सरकार ने पंचायती राज में महिलाओं को 50 फ़ीसदी आरक्षण दिया। सरकारी नौकरी में आरक्षण 35 फ़ीसदी दिया उन्होंने कहा कि अब महिलाओं की स्थिति कितनी बदली है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं की महिला सब अब कितना बढ़िया कपड़ा पहनती है।
रिपोर्टर