
प्रशासन द्वारा विभिन्न कांडों में चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jul 07, 2025
- 56 views
संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
कुदरा(कैमूर)-- थाना प्रशासन द्वारा कुदरा थाना कांड संख्या 303/25 एवं कुदरा थाना कांड संख्या 304/25 में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में। संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के देवस डिहरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की मामला संज्ञान में आया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।कुदरा थाना कांड संख्या 303/ 25 धारा- 329(3)/ 115(2)/ 118(1)/ 109(1)/ 351(2)/ 3(5) बी.एन.एस. के तहत सुनील कुमार सिंह उर्फ सुनील कुमार उम्र लगभग 28 वर्ष पारसनाथ सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष दोनों पिता शिवमुख सिंह ग्राम देवस डिहरा जिला कैमूर को गिरफ्तार किया गया वही कुदरा थाना कांड संख्या 304 /25 धारा 115(2)/ 109(1)/ 74/ 351(2)/ 352/ 3(5) बी.एन.एस. के तहत विशाल सिंह उर्फ विशाल कुमार सिंह उम्र लगभग 22 वर्ष पिता सिकंदर सिंह कृष्ण कुमार उर्फ कृष्ण कुमार सिंह लगभग 24 वर्ष पिता बृज बिहारी सिंह दोनों ग्राम देवस डिहरा थाना कुदरा जिला कैमूर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
रिपोर्टर