
घर-घर गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण का कार्य में तीन बीएलओ डीएम के हाथों सम्मानित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 05, 2025
- 25 views
रोहतास ।गहन पुनरीक्षण कार्य जिला के सभी 07 विधान सभाओं के सभी मतदान केन्द्रों (2364) में चलाया जा रहा है। जहां बी०एल०ओ० द्वारा फार्म के साथ आयोग द्वारा निर्धारित 11 दस्तावेजों में से आवश्यकतानुरूप दस्तावेज संग्रहित किये जा रहे हैं तथा उनको BLO App के माध्यम से अपलोड भी किया जा रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लोगों तथा BLO के सहयोग हेतु Administrative Staff एवं Non Administrative Staff का सहयोग लिया जा रहा है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निरन्तर पर्यवेक्षण की जा रही है तथा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजिक कार्यकर्ता एव बुद्धजीवियों का सहयोग लिया जा रहा है।
निर्वाचन आयोग ने निर्वाचकों की सुविधा के लिए ऑनलाईन माध्यम से गणना प्रपत्र जमा करने के लिए नया पोर्टल voters.eci.gov.in बनाया गया है जिसपर लॉगइन कर कोई व्यक्ति ऑनलाइन अपना Enumeration Form जमा कर सकता voters.eci.gov.in खोलने पर सर्वप्रथम Dashboard खुलेगा जिसमें 2003 की निर्वाचक सूची में अपना नाम खोजने तथा गणना प्रपत्र जमा करने की सुविधा दी गई है। Enumeration Form के आईकॉन पर Click कर अपने रजिस्टर्ड मोबाईन नं0 अथवा इपिक नं0 से लागईन किया जा सकता है तत्पश्चात् आवश्यक सूचनाएँ दर्ज की करते हुए Form Submmit किया जा सकता है। Submmit करते ही आपका Enumeration Form भर जायेगा।
आयोग का लक्ष्य सभी योग्य व्यक्तियों का फर्म संग्रहित करना है इस हेतु 2003 की सूची में दर्ज व्यक्तियों को कोई साक्ष्य देने की आवश्यकता नहीं है अन्य लोगों के लिए आयोग के निदेशानुसार आवश्यक व्यवस्था जमा करने होंगे। दिनांक 05.07.2025 तक 16513 निर्वाचकों का Enumeration Form BLO द्वारा BLO App में अपलोड किया जा चुका है।
दिनांक 04.07.2025 को 210–दिनारा विधान सभा के भाग संख्या - 297 के मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार सिंह द्वारा सर्वाधिक 112 प्रपत्र बी०एल०ओ० एप पर अपलोड किया गया है। इसी प्रकार 209 - करगहर विधान सभा के भाग संख्या - 218 भाग के बी0एल0ओ0 नगेन्द्र शर्मा द्वारा 100 फार्म अपलोड करके दूसरा स्थान प्राप्त किया गया है तथा 213–काराकाट विधान सभा के भाग सख्या - 18 के मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी आनंद कुमार द्वारा 88 फार्म अपलोड करके तीसरा स्थान प्राप्त किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी , रोहतास श्रीमती उदिता सिंह द्वारा उक्त तीनों मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।
रिपोर्टर