
करोड़ों की जमीन कूटरचना से सौदा, 55 लाख की ठगी का मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 02, 2025
- 71 views
भिवंडी। भिवंडी के ग्रामीण इलाकों में वेयरहाउस और गोदामों के बढ़ते निर्माण कार्यों के चलते जमीनों की कीमतें आसमान छू रही हैं। यही कारण है कि भूमि लेनदेन में धोखाधड़ी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ताज़ा मामला शांतिनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति से करोड़ों की जमीन फर्जी तरीके से बेचकर 55 लाख 20 हजार रुपये की ठगी की गई।शांतिनगर पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है, हालांकि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मुंबई निवासी अरविंद भरत भूषण अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि ठाणे जिले के भिवंडी तालुका स्थित वडूनवघर गांव में सर्वे नंबर 20, हिस्से नंबर 58 की 44 गुंठे जमीन चंद्रकांत सदु जोशी के नाम पर थी। वर्ष 2007 में जोशी ने यह जमीन किशोर पाटिल के नाम पर कुलमुख्यारपत्र के जरिए हस्तांतरित कर दी थी। इसके बाद किशोर पाटिल ने वर्ष 2018 में उक्त जमीन को विधिवत रूप से बेच दिया। लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि चंद्रकांत जोशी ने यह तथ्य छिपाते हुए इसी जमीन को दोबारा 55 लाख 20 हजार रुपये में अरविन्द अग्रवाल को बेंच दिया। पुलिस को संदेह है कि इस जालसाजी में अन्य अज्ञात लोगों की भी मिलीभगत हो सकती है।इस मामले की गहराई से जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अरुण घोलप द्वारा की जा रही है।
रिपोर्टर