
थाना प्रशासन द्वारा विभिन्न मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jun 30, 2025
- 127 views
कैमूर--जिला के कुदरा थाना प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के कांड संख्या- 279/ 25 एवं थाना कांड संख्या- 292/ 25 के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में। संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा बताया गया, कि विगत- 15.06. 2025 को महिला सिपाही सरिता कुमारी को गोली मारने के आरोप में बी. एन. एस. की धारा 109(1) 3(5) एवं 27 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त अभिषेक कुमार पिता स्वर्गीय अरुण पासवान ग्राम- बहेरा, थाना- बेलांव, जिला- कैमूर वर्तमान पता ग्राम- चनवख, थाना- कुदरा, जिला- कैमूर को गिरफ्तार किया गया। वहीं कुदरा थाना कांड संख्या- 292 दिनांक 25.06.25 धारा 87 बी.एन.एस. के अभियुक्त पंकज कुमार शर्मा उर्फ ट्विंकल शर्मा पिता विजय शर्मा ग्राम- केवढ़ी, थाना-कुदरा, जिला- कैमूर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को स्वास्थ्य जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रिपोर्टर