एसडीओ ने पारदर्शिता और समय पर खाद्यान्न वितरण का दिया निर्देश
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 24, 2025
- 116 views
रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि पीडीएस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अनियमितता या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीओ ने कहा कि लाभुकों को समय पर और पूरी मात्रा में खाद्यान्न मिलना चाहिए। उन्होंने दुकानदारों से स्टॉक पंजी और वितरण रजिस्टर को हर हाल में अद्यतन रखने का निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत अनुश्रवण समिति की बैठक में नियमित रूप से भाग लेना अनिवार्य है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी कुलदीप कुमार विभूति ने बताया कि बैठक के दौरान एसडीओ ने कमीशनखोरी से पूरी तरह बचने और विभागीय निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी दुकानदार के खिलाफ कालाबाजारी या मनमानी की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एमओ प्रदीप कुमार पटेल, आरओ प्रशांत कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।


रिपोर्टर