योग दिवस पर डीएम ने आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव में अधिक मतदान की अपील
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 21, 2025
- 59 views
रोहतास ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर "जीवन के लिए योग कीजिए, लोकतंत्र के लिए वोट कीजिए" थीम पर योगाभ्यास एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम खेल भवन, सासाराम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलास्तरीय अधिकारी एवं योग प्रेमियों ने भाग लिया।जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रोहतास ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग करना लाभकारी है। इसी तरह स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण हेतु प्रत्येक मतदाता को वोट देना आवश्यक है। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव में सभी मतदाताओं को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


रिपोर्टर