
31 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 19, 2025
- 7 views
रोहतास।जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार ने 31 पुलिस पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। सभी अधिकारियों को अपने नए प्रतिनियुक्ति स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है।
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं
प्रशासनिक स्तर पर किए गए प्रमुख तबादले
पुनि सौरव कुमार: पुलिस केंद्र डेहरी से स्थानांतरित होकर प्रभारी परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र डेहरी बनाए गए।
परिचारी चांदनी कुमारी: प्रभारी परिचारी शाखा व प्रसंग शाखा (अतिरिक्त प्रभार), पुलिस केंद्र डेहरी को सौंपा गया।
पुनि मनोज कुमार: गोपनीय प्रवाचक से स्थानांतरित होकर प्रभारी, मद्य निषेध शाखा बने।
पुनि कौशल किशोर शर्मा: प्रभारी, विधि व्यवस्था गोपनीय शाखा, पुलिस केंद्र से।
पुनि मनीष कुमार: प्रभारी, जीआर सासाराम कोर्ट बनाए गए।
थाना व ओपी स्तर पर तबादले हुए हैं।
पुअनि कलामुद्दीन मियां व पुअनि राकेश कुमार: पुलिस केंद्र से स्थानांतरित होकर सासाराम नगर थाना अनुसंधान इकाई में भेजे गए।
पुअनि चंद्रहास कुमार: टीओपी प्रभारी, हदहदवा डेहरी (पूर्व में डेहरी नगर थाना)।
पुअनि मनीष कुमार पंजियार: टीओपी प्रभारी, सागर नाका बनाए गए।
पुअनि हरिहर राम: प्रभारी, आलमपुर ओपी (शिवसागर)।
पुअनि राजेश कुमार: प्रभारी, उगहनी ओपी (चेनारी थाना)।
एलटीएफ व अनुमंडल स्तरीय तबादले:
पुअनि अमरनाथ प्रसाद: एलटीएफ, डेहरी अनुमंडल।
पुअनि देवेंद्र कुमार: एलटीएफ, बिक्रमगंज अनुमंडल।
थानों में नई नियुक्तियां हुई है
पुअनि बालमुकुंद पासवान: अमझोर थाना।
पुअनि संजीव कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, आनंद कुमार: चेनारी थाना।
पुअनि नुमान खान, हरेंद्र सिंह: शिवसागर थाना।
पुअनि उदय नारायण पांडेय: नटवार थाना।
महिला व नफीस शाखा में तबादले:
पुअनि प्राची कुमारी: अपर थानाध्यक्ष, महिला थाना डेहरी।
पुअनि श्वेता सिंह: प्रभारी, नफीस शाखा, पुलिस कार्यालय।
*सहायक उप निरीक्षक (सअनि) के तबादले:*
सअनि अनामि शरण: चुटिया थाना।
सअनि प्रमोद तिवारी: सासाराम नगर थाना।
सअनि नीरज कुमार: सिसीरता ओपी (नोखा थाना) में प्रतिनियुक्त किया गया है।
एसपी रौशन कुमार ने स्पष्ट किया है कि ये तबादले प्रशासनिक दक्षता, जवाबदेही और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के अनुरूप तत्परता से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
रिपोर्टर