ट्रेन बस में महिलाओं के गहने चुराने वाले पांच पकडे गये


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम पुलिस ने ट्रेन और बसों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के सदस्य महिलाओं के गहने और कीमती सामान चुराकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है।


संदिग्ध कार से मिली सोने-चांदी की बड़ी खेप


नगर थाना पुलिस को पुरानी बस स्टैंड पर एक संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिली थी। एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान कुछ युवक भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें दबोच लिया गया। कार की तलाशी लेने पर दो बैग बरामद हुए, जिनमें एक किलो 453 ग्राम चांदी और 45 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण मिले।


ये हैं गिरफ्तार अपराधी


गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई:


संजय यादव, निवासी महेशखूंट, खगड़िया

अजय कुमार, निवासी महेशखूंट, खगड़िया

चंदन कुमार, निवासी महेशखूंट, खगड़िया

पलटू सहनी, निवासी साहेबपुर कमाल, बेगूसराय

शशिकांत, कार चालक, निवासी कैमूर



महिलाओं को बनाते थे शिकार


पुलिस के अनुसार, यह गिरोह बसों और ट्रेनों की भीड़ का फायदा उठाकर खासकर महिला यात्रियों के बैग और गहनों पर नजर रखता था। मौका मिलते ही ये लोग गहने पार कर देते थे और फिर अलग-अलग जिलों में जाकर माल को ठिकाने लगाते थे।


बरामद सामान:


1. सोने का नेकलेस – 01 पीस

2. सोने का चेन – 01 पीस

3. सोने का लॉकेट – 04 पीस

4. सोने का कान का बाला – 03 पीस

5. सोने की अंगूठी – 01 पीस

6. सोने का मंगलसूत्र – 02 पीस

7. सोने का नथुनी – 01 पीस

8. सोने का झुमका का पाट – 01 पीस

9. चांदी का पायल – 21 पीस

10. चांदी का कमरस्थनी – 02 पीस

11. चांदी का पंजा – 03 पीस

12. चांदी की अंगूठी – 19 पीस

13. नगद – 10000 रुपये

14. एंड्रॉयड मोबाइल फोन – 05 पीस

15. ईंटियागा गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर – BR24AK6306


इस तरह के गिरोहों की सक्रियता को देखते हुए सासाराम पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। स्टेशन और बस अड्डों पर लगातार गश्त की जा रही है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें।


यात्रा करते समय सावधान रहें, आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट