युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 06, 2025
- 255 views
भिवंडी। भिवंडी के कशेली गांव क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ जबरन घर में घुसकर मारपीट और अश्लील हरकत करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर नारपोली पुलिस स्टेशन उसले गांव के ही दिलीप मांझी और धीरज धाकल के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक 5 जून 2025 की रात 2 बजे जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी दिलीप मांझी और उसका साथी धीरज धाकल जबरन उसके घर में घुस आए। दरवाजा खटखटाकर और जोर-जोर से मारते हुए उन्होंने दरवाजा खुलवाया और सीधे अंदर घुसकर युवती पर हमला बोल दिया। शिकायत के अनुसार, दिलीप ने पहले पीड़िता का मुंह दबाया और फिर शारीरिक तौर पर अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो दिलीप ने उसके कान पर थप्पड़ मारा और उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के शरीर के अंगों को जानबूझकर गलत तरीके से छुआ जिससे उसकी अस्मिता को ठेस पहुंची। घटना के बाद युवती ने हिम्मत दिखाते हुए नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिलीप मांझी और धीरज को गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 333,74,115(2),351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक गणेश वडणे कर रहे है।


रिपोर्टर