83 यात्री बिना टिकट पकडे गये
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 05, 2025
- 138 views
रोहतास।सासाराम जंक्शन पर मेगा टिकट जांच अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले पैर जमाने की कार्रवाई की गई। बताया गया कि वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार सासाराम स्टेशन पर CTI डीडीयू उपेंद्र कुमार एवं आरपीएफ़ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिसमें 83 व्यक्ति बिना टिकट के यात्रा करने पर कुल जुर्माना 40010/- वसूला गया।
रेल बिभाग ने अपील किया है कि बिना टिकट न करे यात्रा वर्ना देना पड़ सकता भारी जुर्माना।उक्त अभियान के दौरान सहायक अवर निरीक्षक आर के पांडेय, प्रधान आरक्षी भुनेस्वर राय तथा टिकट चेकिंग स्टाफ राजेश कुमार, cti गौरव कुमार एवं अन्य मौजूद रहे।


रिपोर्टर