महिला से अश्लील हरकत और पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 03, 2025
- 306 views
भिवडी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
भिवंडी। शहर के कामतघर, हनुमान नगर मारूती मंदिर इलाके में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी करने वाले आरोपी को भिवंडी शहर पुलिस ने महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 78(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सुबह 9 बजे किसी निजी कार्य से बाहर जा रही थीं। इसी दौरान वाराला देवी रोड़, वैष्णवदेवी सोसाइटी के रहने वाले राजू नारायण चेंनुरी ने उनका पीछा करना शुरू किया। आरोप है कि आरोपी ने महिला पर अश्लील टिप्पणियां कीं और फिर मोटरसाइकिल से आकर जानबूझकर उनके हाथ में पकड़ी वस्तु के साथ छेड़छाड़ की, जिससे महिला असहज हो गई। पीड़िता ने तुरंत भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78(2) (महिला की मर्यादा भंग करने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस उप निरीक्षक विजय कडले इस घटना की जांच के रहे है।


रिपोर्टर