कृषि विकास को लेकर चौपाल में किसानों को दी गई जानकारी

संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर)-- रामपुर प्रखंड के पसाई पंचायत के एकौनी में वही बेलाॅव पंचायत के करौंदा में कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास के बढ़ावा देने लिए सोमवार को विकसित कृषि संकल्प  अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया| जिसमें किसानों को आधुनिक तरीके से कृषि तकनीक व वैज्ञानिक तरीकों से खेती और सतत विकास को लेकर प्रेरित किया गया| बिटीयम गीता कुमारी ने किसानों को फसल की नवीनतम तकनीक की जानकारी एवं प्राकृतिक खेती की विधि के बारे में किसानों को जानकारी दी साथ ही अधिक से अधिक किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और कृषि वैज्ञानिक के माध्यम से सीधा संवाद किया इससे किसानों को फसल उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी संवाद द्वारा किसानों को नई तकनीकी से खेती करने पर जोर दिया गया उपस्थित किसानों ने भी अपनी बातें रखी इस मौके पर एटीएम अमन कुमार सिंह बिटीयम गीता कुमारी कृषि समन्यवक प्रवीण कुमार सिंह शाहित सैकड़ो किसान मौजूद रहे|


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट