पटना से आए जत्थे ने फागुमल गुरूद्वारा में हाजिरी लगाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 21, 2025
- 59 views
रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम गुरुद्वारा गुरु सुख सागर साहब मानसा पंजाब से पटना साहिब की यात्रा पर निकले बाबा जसवीर सिंघ के बाबा बोरा सिंघ जी अपने जत्थे के साथ ऐतिहासिक गुरुद्वारा चाचा फगुमल साहिब जी में हाजरी लगाई आज के दीवान में हजूरी आगे जत्था भाई साहब भाई विकास सिंघ भाई पंकज सिंघ मनदीप कौर खुशबू कौर ने शब्द कीर्तन का गायन किया वही अपने विचार को रखते हुए बाबा जी ने बताया कि मैं 2012 में अपने जत्थे के साथ पांच तख्तो के पैदल यात्रा की में दोनों बार सासाराम के इसी ऐतिहासिक स्थान पर रात्रि विश्राम किया था 3 साल के चले यात्रा में सबसे ज्यादा शांति का अनुभव मुझे इसी स्थान पर प्राप्त हुआ था आज मैं अपने पूरे जत्थे के साथ गुरु चरणों में हाजिर हूं मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जत्थेदार सरबजीत सिंघ खालसा एडवोकेट जी ने सासाराम के स्वर्णिम इतिहास एवं गुरु घर के अनमोल धरोहरों का दर्शन दीदार कराते हुए बताया की बाहर से आने वाले हर यात्रियों चाहे वह किसी संप्रदाय जाति के हो के लिए24 घंटा ठहरने एवं लंगर की व्यवस्था इस गुरुद्वारा साहिब जी में रहती है सरदार सुमेर सिंघ जनरल सेक्रेटरी साहब जी ने बाबा जी को सिरोपा देकर सम्मानित किया वहीं मौके पर धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी से संचालित सिख मिशन(गुरुद्वारा चाचा फगुमल साहब जी) बिहार के इंचार्ज ज्ञानी सरबजीत सिंघ खड़ूर साहब वाले ज्ञानी कुलदीप सिंघ आनंदपुर साहिब वाले प्रधान सूचित सिंघ मीत प्रधान मनजीत सिंघ सेक्रेटरी हरगोविंद सिंघ कैशियर चरणजीत सिघं धर्मेंद्र सिंघ कमलजीत सिंघ मोहित सिंघ गुरमुख सिंघ शिवम कुशवाहा रंजना कौर हरमित कौर पल्लवी कौर भारती कौर बीना देवी खुशबू कौर श्रुति कौर प्रीति कौर संगत की सेवा में भरपूर सहयोग किया हेड ग्रंथि भाई साहब भाई रणजीत सिंघ जी ने सरबत के भले की अरदास करते हुए यात्रा सफल होने की कामना सतगुरु पातिशाही जी के गुरु चरणों में की।


रिपोर्टर