प्रखंड मुख्यालय सभागार में हुआ 20 सूत्रीय कार्यक्रम का बैठक विभिन्न विषयों पर हुआ चर्चा

कैमूर--जिला के कुदरा प्रखंड मुख्यालय सभागार में हुआ 20 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक विभिन्न विषयों पर हुआ चर्चा। आपको बताते चलें कि 20 सूत्री कार्यक्रम एक भारतीय सरकार की पहल है जो सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और देश के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अवधारणा की गई है। यह कार्यक्रम गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी, और स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न पहलों को लागू करता है। 20 सूत्री कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीबी कम करना, रोजगार के अवसर बढ़ाना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना, और समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना है।कार्यक्रम में कई योजनाएं और पहल शामिल हैं, जैसे कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम जो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करता है,सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, जो गरीब और असहाय लोगों को सहायता प्रदान करती है। जिसमें सत्तासीन पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय पदाधिकारी होते हैं। मंगलवार के दिन प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार,अंचल पदाधिकारी अंकिता कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम का बैठक संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


कार्यकर्ताओं द्वारा जन वितरण प्रणाली से मिलने वाले खराब राशन की शिकायत, गरीबों को मिलने वाले आवास में अवैध तरीके से रकम की मांग, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार गारंटी संबंधित विषयों पर चर्चा किया गया। मौके पर उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा सुधार लाने हेतु आश्वस्त किया गया। उक्त बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रीता कुमारी, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह, प्रमोद सिंह, राकेश सिंह इत्यादि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट