बी फार्म और डी फार्म के छात्रो का विदाई समारोह आयोजित किया गया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 10, 2025
- 134 views
रोहतास। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के 2021बैच के बी फार्म और डी फार्म छात्रों को आज संस्थान के जूनियर छात्रों द्वारा एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।निर्वाण के बैनर तले आयोजित फेयरवेल कार्यक्रम में उपस्थित एन आई ओ पी के डीन डॉ धर्मेन्द्र कुमार, विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर कुमार आलोक प्रताप, जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि आप लोग अपने कार्य से संस्थान का नाम रोशन करें यही अपेक्षा है।आपको जब भी मदद की आवश्यकता होगी प्रबंधन और शिक्षक गण हमेशा सहयोग में खड़े मिलेंगे। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।इस अवसर पर डीन डॉ धर्मेन्द्र कुमार, वरीय शिक्षक प्रोफेसर ललितेश्वर प्रताप सिंह,मि.शंकुल कुमार,मि. राज राजेश्वर,मि. वेदान्त कुमार प्रजापति,मि. ओम सत्यम सिंह,मि. आयुष कुमार,मि. विकास कुमार के साथ ही सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।


रिपोर्टर